बरस्या बादल प्रेम का , भीजि गया सब अंग । । 1 । ।राम नाम के पटतरे , देबे का कछु नाहिं । क्या ले गुर संतोषिए , हाँस रही मन माँहिं । । 2 । । ग्यान प्रकास्या गुर मिल्या , सो जिनि बीसरि जाइ । । जब गोविन्द कृपा करी , तब गुरु मिलिया आइ । । 3 । ।माया दीपक नर पतंग , भ्रमि भ्रमि इवें पहुंत । कहै कबीर गुर ग्यान थे , एक आध उबरंत । । 4 । । जब मैं था तब गुरु नहीं , अब गुरु हैं हम नाहिं । प्रेम गली अति सॉकरी , तामें दो न समाहिं । । 5 । । भगति भजन हरि नावें है , दूजा दुक्ख अपार । मनसा बाचा कर्मनाँ , कबीर सुमिरण सार । । 6 । । । कबीर चित्त चमंकिया , चहुँ दिसि लागी लाइ । हरि सुमिरण हाथू घड़ा , बेगे लेहु बुझाइ । । 7 । । अंघड़ियाँ झाई पड़ी , पंथ निहारि - निहारि । जीभड़ियाँ छाला पडूया , राम पुकारि - पुकारि । । 8 । । । झूठे सुख को सुख कहै , मानत हैं मन मोद । जगत चबैना काल का , कछु मुख में कछु गोद । । 9 । । जब मैं था तब हरि नहीं , अब हरि हैं मैं नाँहिं । । सब अंधियारा मिटि गया , जब दीपक देख्या माँहिं । । 10 । । कबीर कहा गरबियौ , ऊँचे देखि अवास । काल्हि पयूँ भ्वै लोटणाँ , ऊपर जामै घास । । 11 । । यहूं ऐसा संसार है , जैसा सैंबल फूल । दिन दस के ब्यौहार कौं , झूठे रंग न भूलि । । 12 । । इहि औसरि चेत्या नहीं , पसु ज्यूँ पाली देह । राम नाम जाण्या नहीं , अंति पड़ी मुख बेह । । 13 । । यह तन काचा कुंभ है , लियाँ फिरे था साथि । ढबको लागा फूट गया , कछु न आया हाथि । । 14 । । कबीर कहा गरबियौ , देही देखि सुरंग । बीछड़ियाँ मिलिबौ नहीं , ज्यूँ काँचली भुवंग । । 15 । ।
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment
Jayda jankari kele comment kare